WWE Raw में 25 साल के मेल रेसलर को विमेन दिग्गज ने खतरनाक फिनिशर देकर किया धराशाई, देखकर हैरानी में पड़े फैंस

Pankaj
WWE Raw के शुरूआती सैगमेंट में आया मजा
WWE Raw के शुरूआती सैगमेंट में आया मजा

Beth Phoenix: WWE Raw में इस हफ्ते बेथ फीनिक्स (Beth Phoenix) का जलवा देखने को मिला। फीनिक्स ने 25 साल के डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) को अपना फिनिशर ग्लैम स्लैम लगाया। इस हफ्ते रिया रिप्ली शो (Rhea Ripley) में मौजूद नहीं थी। इसका पूरा फायदा बेथ ने उठाया। जबरदस्त फिनिशर लगने के बाद रिप्ली को डॉमिनिक याद भी कर रहे थे।

WWE Raw की शुरूआत में मचा जबरदस्त घमासान, फैंस को आया मजा

Raw की शुरूआत इस हफ्ते ऐज और उनकी पत्नी बेथ फीनिक्स ने की। जजमेंट डे को लेकर ऐज ने अपनी बात रखी। ऐज ने कहा कि उनकी वजह से ही फिन बैलर, डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली को कंपनी में सफलता मिली। फीनिक्स ने भी रिप्ली को लेकर बयान दिया।

जजमेंट डे ने भी कुछ देर बाद एंट्री की। फीनिक्स ने इसके बाद बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वो और ऐज Elimination Chamber में बैलर और रिप्ली के साथ मैच लड़ना चाहते हैं। जजमेंट डे ने इस चुनौती को स्वीकार कर लिया था। जजमेंट डे ने इसके बाद ऐज और फीनिक्स के ऊपर हमला करने की कोशिश की। हालांकि इस बीच एंजेलो डॉकिंस ने आकर ऐज और फीनिक्स का साथ दिया।

ऐज ने जबरदस्त स्पीयर फिन बैलर को लगाया। मोंटेज़ फोर्ड ने भी आकर स्टेज एरिया में डॉमिनिक के ऊपर अटैक किया। इसके बाद रिंग के अंदर फीनिक्स ने जलवा दिखाते हुए मिस्टीरियो को अपना फिनिशर दिया और उनकी हालत खराब कर दी।

Elimination Chamber में होने वाले इस बड़े मुकाबले में अब फैंस को बहुत मजा आएगा। रिया रिप्ली और बेथ फीनिक्स का जलवा यहां देखने को मिलेगा। इस बार ऐज बदला लेने के पूरे मूड से रिंग में आए है। रिप्ली ने कुछ दिन पहले विमेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। उनका मुकाबला WrestleMania 39 में शार्लेट फ्लेयर के साथ होगा। दोनों की राइवलरी भी अब जल्द शुरू होगी। इस पर भी सभी की नजरें टिकी होंगी। ऐज और फीनिक्स जल्द ही Elimination Chamber में बवाल मचाते हुए नज़र आएंगे। अब देखना होगा कि किस टीम की यहां जीत होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now